फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The faces of the children blossomed after receiving the bags in the hands of the Governor.

राज्यपाल के हाथों बैग पाकर खिले बच्चों के चेहरे

Sun, 05 Dec 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
The faces of the children blossomed after receiving the bags in the hands of the Governor.
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में स्कूली - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
राज्यपाल के हाथों बैग पाकर खिले बच्चों के चेहरे
विज्ञापन

बर्डपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर और बूड़ा के 50 विद्यार्थियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बैग का वितरण किया। बैग में चार किताबों के साथ स्टेशनरी का सामान और फल भी थे। कंप्यूटर, खेल के नियम, हॉकी, कबड्डी और प्रेरणा दायक कहानी की किताब पाकर विद्यार्थी काफी खुश दिखे।
राज्यपाल से मिलने का मौका पाकर परिषदीय विद्यालय के बच्चे काफी गदगद नजर आए और उन्होंने कहा कि यह पल उन्हें हमेशा याद रहेगा। कक्षा छह की छात्रा अर्चिता यादव ने बताया कि मैडम ने हमसे पूछा कि किस कक्षा में पढ़ती हो। मैंने बताया कि सिक्स की छात्रा हूं। बहुत ही खुशी हुई, जब विद्यालय में मैडम ने बताया कि उन्हें दीक्षांत समारोह के दौरान बैग मिलेगा। मैं उनसे मिली किताबों से प्रेरणा लेकर खूब पढ़ाई करूंगी, जिससे आगे चलकर मुझे भी गोल्ड मेडल मिले। कक्षा छह की छात्रा प्रियंका यादव ने बताया कि आज राज्यपाल ने हमारा उत्साह बढ़ाने लिए बैग और किताबें दीं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

हमें इन किताबों से बहुत सारी उपयोगी जानकारी मिलेगी। कक्षा सात की छात्रा किरण चौरसिया ने कहा कि दीक्षांत समारोह में हम जैसे बच्चों को बैग किताब आदि सामान राज्यपाल के हाथों से मिला, वह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कक्षा 8वीं की छात्रा प्रीति ने बताया मैडम के हाथों बैग पाकर हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। इतने बड़े कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल से मिलने का मौका मिलना बहुत बड़ी बात है। यह पल उन्हें जीवन भर याद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed