फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   molested girls who went to see off wedding procession in siddharthnagar

दुस्साहस: बरात विदा करने गई युवतियों से मनबढ़ों ने की छेड़खानी, गांव में मचाया उत्पात, दो लोगों का सिर फटा

Tue, 23 May 2023 10:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Updated Tue, 23 May 2023 10:36 AM IST
सार

थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर ने कहा कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। किसी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। मोटरसाइकिल को थाने पर लाया गया है।

विज्ञापन
molested girls who went to see off wedding procession in siddharthnagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव रविवार शाम बरात विदा करने गई युवतियों से पड़ोस के गांव के मनबढ़ों ने छेड़खानी शुरू कर दी। मौके पर परिवार के लोगों ने विरोध जताया तो आरोपी भाग निकले। कुछ देर बाद झुंड बनाकर आरोपी आए और गांव में तोड़फोड़ और लोगों को मारना-पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इससे दो लोगों का सिर फट गया वहीं एक महिला को भी गंभीर चोट आई है। मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों कमाल, अफजल, इरसाद, मुस्ताक, वसीम, मजीद, अकबर, कल्लू के विरुद्ध बलवा, छेड़खानी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पथरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के लड़के की बरात रविवार को जा रही थी। शाम तकरीबन सात बजे के आसपास गांव की महिलाएं व लड़कियां बरात विदा करने के लिए गांव की सीमा तक गई थीं। जहां पर डीजे पर नाच-गाना हो रहा था। इसी दौरान बगल के गांव मनिकौरा तिवारी के रहने वाले कमाल, अफजल, इरसाद, मुस्ताक, वसीम, मजीद, अकबर, कल्लू पहुंचकर डांस कर रही लड़कियों के साथ छेडख़ानी करने लगे। यह देख परिजनों ने इसका विरोध किया तो वह लोग वहां से वापस अपने गांव मनिकौरा तिवारी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरात की विदाई कर सभी अपने घर पहुंचे ही थे कि सभी मनबढ़ झुंड बनाकर गांव में पहुंचे और जबतक लोग कुछ समझ पाते, ताबड़तोड़ ईंट-डंडे लोगों पर हमला कर दिया। इसमें दो लोगों का सिर फट गया और एक महिला को गंभीर चोट आई। गुहार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पर इसी दौरान एक आरोपी की बाइक वहीं छूट गई।


सूचना पर पहुंची पथरा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर ने कहा कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। किसी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। मोटरसाइकिल को थाने पर लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed