फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The effect of Sahalag is visible in the market, shopping has started

Siddharthnagar News: सहालग का बाजार में दिखने लगा असर, शुरू हुई खरीदारी

Wed, 16 Apr 2025 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The effect of Sahalag is visible in the market, shopping has started
डुमरियागंज मे शादी विवाह के लग्न को लेकर कपडो की खरीदारी करते लोग। संवाद
-डुमरियागंज नगर स्थित कपड़ा और ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहकों की जुट रही भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। विवाह का शुभ मुहूर्त सहालग की शुरुआत मंगलवार से होने के बाद बैंडबाजा, शहनाई की गूंज सुनाई देने लगी है। लगन का असर दूसरे दिन बुधवार को दिखाई दिया। डुमरियागंज नगर सहित क्षेत्र में स्थित कपड़ों, रेडीमेड, ज्वैलरी की दुकानों पर लोग सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के लिए दिखाई दिए। इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर फ्रीज, टीवी, वांशिंग मशीन, एसी, कूलर और बर्तनों की खरीदारी भी लोगों ने की। इससे दुकानदारों के चेहरे पर खुशी झलकती दिखी।
इस बार हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों की शादी का लगन 14 से 30 अप्रैल तक है। इसके चलते मैरिजहाल से लेकर बैंडबाजा, शहनाई, बग्घी, घोड़े वाला रथ सभी की बुकिंग हाउस फुल चल रही है। महंगाई के बावजूद शादी के मौके पर लोग वर और वधु को देने के लिए कपड़ा, ज्वैलरी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी अपनी क्षमता के अनुरूप करने निकल पड़े हैं। डुमरियागंज में कपड़ा व्यवसायी छोटू जायसवाल, गुलाब चंद्र, अंकुर अग्रहरि तथा स्वर्ण व्यवसायी महेश सोनी और रमेश सोनी ने बताया कि सहालग शुरू होने से पहले ही लोग कपड़ा, जेवरात, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक के सामानों की खरीदारी कर रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार से शुभ मुहूर्त में वैवाहिक सीजन आरंभ होने से बाजार में भीड़ बढ़ गई है, जिससे सहालग में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। दुकानदार रामनरेश, असगर, राजा ने बताया कि इस लगन में अच्छी कमाई की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अप्रैल में इन तिथियों में है शुभ मुहूर्त
विवाह के लिए लगन और शुभ मुहूर्त की शुरुआत मंगलवार से हो गई है। जो 16 ,18, 19, 20, 21 और 25, 29 तथा 30 अप्रैल तक रहेगा। इन तिथियों में लोग अपनी बेटी और बेटों के विवाह, बहुभोज, मुंडन आदि विभिन्न मांगलिक और वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

---

अप्रैल का अंतिम दिन रहेगा इस बार खास
शादी विवाह के लिए अप्रैल का महीना बहुत शुभ माना जाता है। इस वर्ष अप्रैल के अंतिम दिन अक्षय तृतीया है, जिससे इस महीने का महत्व और भी बढ़ जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन आप बिना मुहूर्त विचारे हुए विवाह कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed