फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The drain will be constructed before June 15, providing relief from waterlogging.

Siddharthnagar News: 15 जून से पहले बन जाएगा नाला जलभराव से मिलेगी निजात

Mon, 27 Apr 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The drain will be constructed before June 15, providing relief from waterlogging.
रामकोला। नगर पंचायत रामकोला के रामकोला-कप्तानगंज और रामकोला-पडरौना मुख्य मार्ग चल रहा नाला निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। इसका निर्माण कार्य 15 जून के पहले पूरा करा लिया जाएगा। कस्बा के मुख्य सड़क पर हो रहे नाला निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को जल भराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत रामकोला रामकोला कस्बा से होकर रामकोला-कप्तानगंज और रामकोला-पडरौना मुख्य मार्ग गुजरा है। सड़क किनारे नाला का निर्माण नहीं होने से बरसात के दिनों में सड़क पर पानी एकत्र हो जाता था। इसके चलते लोगों को आगवामन में परेशानी होने के साथ सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत की तरफ से मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर पडरौना रोड स्थित धर्मसमधा मंदिर और कप्तानगंज रोड स्थित पेट्रोल पंप के करीब 200 मीटर आरसीसी नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बरसात का पानी आसानी से निकासी कर सीधे ड्रेनेज सिस्टम में पहुंच जाएगा। नाला का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। कुछ स्थानों पर स्लैब रखना समेत अन्य छोटे-मोटे कार्य ही शेष बचे हैं। नगर पंचायत का दावा है कि चल रहे नाला निर्माण कार्य 15 जून के तक हर हाल में पूरा करा लिया जाएगा। इस संबंध में ईओ संजय कुमार तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत का प्रयास है कि नगर क्षेत्र में जल जमाव न हो इसके लिए नालियों की सफाई भी की जा रही है। कस्बा में कई जगह नाला का भी निर्माण भी कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कस्बा के लाेगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed