फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The divine flame of education will keep burning: Rajesh

जलती रहेगी शिक्षा की दिव्य ज्योति : राजेश

Sat, 08 Jul 2023 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Jul 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
The divine flame of education will keep burning: Rajesh
शहर में ​स्थित बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते बुद्ध शिक्षा पर
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में शनिवार को बुद्ध शिक्षा परिषद के संस्थापक पं. रामशंकर मिश्र की 13वीं पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा की गई। पिछड़े जिले में शिक्षा की अलख जगाने, कपिलवस्तु के अन्वेषण, शाक्य प्रदेश की संकल्पना, एवं बाल विश्वविद्यालय के लिए उनके चिंतन एवं योगदान को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रबंधक राजेश शर्मा ने बताया कि पं. रामशंकर मिश्र ने बुद्ध की धरती पर शिक्षा की दिव्य ज्योति जलाई थी, यह ज्योति हमेशा प्रज्जवलित होती रहेगी। यह क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा था, आवागमन के संसाधन क्षेत्र में उपलब्ध नहीं थे। इस क्षेत्र के विकास की कल्पना मिश्र ने की थी, जिसका आधार शिक्षा के प्रसार को बनाया। उन्होंने कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना की और इस क्षेत्र को जनपद को साकार रूप में लाने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया। प्राचार्य प्रोफेसर अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जो कल्पना क्षेत्र के लिए मिश्र ने की थी, हम सभी उसको पूर्ण करने में पूरे मनोयोग से लगे हैं। महाविद्यालय में तीन विषयों हिंदी, समाजशास्त्र, राजनीत शास्त्र में पीजी एवं बीकाॅम की कक्षा की शुरुआत इसका परिणाम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बौद्ध अध्ययन केंद्र की स्थापना से संबंधित प्रोजेक्ट शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार को भेजा गया है, जिसमें नई शिक्षा नीति 2020 के तहत पाली और प्राकृत भाषाओं को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार की मंशा के अनुरूप सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स शुरू कर सकेंगे। महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्राचार्य प्रह्लाद पांडेय, वीरेन्द्र पांडेय, अशोक मिश्र, प्रकाश चौधरी, मनोज मिश्र, रामचन्द्र यादव, राधा रमन त्रिपाठी, विनय कांत मिश्र, डॉ. शक्ति जायसवाल, अखंड प्रताप सिंह, राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed