{"_id":"6a36cce9ae844193700cc62f","slug":"the-district-magistrate-inspected-the-one-stop-centre-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160075-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
Sat, 20 Jun 2026 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। साथ ही सेंटर में रह रही बच्चियों और महिलाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में छह लोगों को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, जिनकी काउंसलिंग की जा रही है। जिलाधिकारी ने सेंटर की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गार्ड रूम को विधिवत हैंडओवर कराने के भी निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन