फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The dilapidated road troubles pedestrians, demanding repairs

Siddharthnagar News: जर्जर सड़क से राहगीर परेशान, मरम्मत की मांग

Thu, 04 Jun 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated road troubles pedestrians, demanding repairs
भारतभारी। नगर पंचायत क्षेत्र के परसा रानी से सेखुईया को जोड़ने वाला मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। यह दोनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। खड़ंजा धंस जाने और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक दशक पहले इस मार्ग पर खड़ंजा लगाया गया था। लगभग 500 मीटर लंबा यह रास्ता अब पूरी तरह उखड़ चुका है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे पैदल यात्रियों, साइकिल और बाइक सवारों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ता है। बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। सड़क की मरम्मत हो जाने से करीब 500 लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। जर्जर सड़क के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। नगर पंचायत के निवासी कमाल अहमद, नरेश कुमार, अवधेश, सुदामा प्रसाद, महेश चंद्र, मुकेश कुमार और साबिर अली समेत अन्य लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राजन गुप्ता ने बताया कि मार्ग की समस्या संज्ञान में है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सड़क की मरम्मत कराने का प्रयास किया जाएगा।

सड़क की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। मार्ग की मरम्मत के लिए कहा गया है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
- राजन गुप्ता, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed