{"_id":"687d2791b6056415ff03e0f2","slug":"the-devotees-mourned-in-shabbedari-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141421-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शब्बेदारी में अकीदतमंदों ने किया नौहा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शब्बेदारी में अकीदतमंदों ने किया नौहा मातम
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित नौबहारगंज मोहल्ले में आयोजित तरही शब्बेदारी में नौहा- मातम क
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। हल्लौर के नवबहारगंज मोहल्ले में स्थित सादिक मंजिल पर शनिवार की रात अंजुमन तस्कीने जैनब के बैनर तले शब्बेदारी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मर्सिया मजलिस हुई, और अंजुमनों के मातमी दस्ते ने देर रात तक नौहा मातम किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
मौलाना शाहकार हुसैन जैदी ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत के बाद उनके हक सच्चाई, इंसाफ और मानवता के पैगाम को दुनिया तक उनकी बहन जैनब ने पहुंचाया। मौलाना ने कहा कि इस्लाम पर इमाम हुसैन की बहन का बड़ा अहसान है। मौलाना ने मजलिस के आखिर में सैयदे सज्जाद का मसायब बयान किया। जिसे सुनकर मजलिस में मौजूद पूरा मजमा रो पड़ा।
मजलिस के बाद नौहा मातम का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले अंजुमन तस्कीने जैनब के मातमी दस्ते ने नौहा मातम किया। इसके बाद कार्यक्रम में अंजुमन फरोग मातम, अंजुमन गुलदस्ता मातम के मातमी दस्ते ने नौहा मातम किया।