{"_id":"6aa990a54bcc692f3f0befeb","slug":"siddharthnagar-news-women-and-girls-made-aware-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-164663-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
Wed, 16 Sep 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को जिले के त्रिलोकपुर, मोहाना और लोटन थाना क्षेत्रों में पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध से बचाव, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
विद्यालयों और गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए। पुलिस ने किसी भी परेशानी या अपराध की स्थिति में तत्काल परिजन, शिक्षकों, पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कंपोजिट अपर प्राइमरी विद्यालय में मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को नए कानून, गुड टच-बैड टच और उनके अधिकारों की जानकारी दी। बहू-बेटी सम्मेलन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला और बाल सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मोहाना थाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज दुल्हा शुमाली ककरहवा में महिलाओं और बालिकाओं को महिला व साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। मिशन शक्ति केंद्र में शिकायत दर्ज कराने की जानकारी देते हुए विद्यालय में स्टीकर भी चस्पा किया गया।