फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The dead body buried after murder was identified

Siddharthnagar News: हत्या करके दफनाए शव का हुई पहचान

Wed, 21 Feb 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 21 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
The dead body buried after murder was identified
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में बेरहमी से हत्या कर दफनाए गए शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक घटना स्थल से पांच किलोमीटर दूर स्थित भलवारी गांव का निवासी था।
विज्ञापन


नेपाल के कपिलवस्तु जिले के नगर पालिका नंबर चार पिपरी गांव के पास के पास सिर कटी और अधजली लाश मिली थी। बेहरमी से हुई इस हत्याकांड की जांच में पुलिस के लिए सबसे अहम शव का शिनाख्त कराना था। मंगलवार को शव की पहचान कर ली गई। पुलिस उपाधीक्षक हरि बहादुर वली ने बताया कि मिले शव की पहचान कपिलवस्तु के महराजगंज नगर पालिका 6 भलवारी निवासी शिव कुमार कुर्मी (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घटना मृतक के घर से लगभग पाच किलोमीटर दूर नहर में रविवार की शाम जली हुई और सिर विहीन अवस्था में शव मिला था। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पिछले शनिवार की शाम से संपर्क से बाहर था। मृतक के पिता रमापति कुर्मी ने बताया कि शरीर का कुछ हिस्सा जो जींस जैकेट, कपड़े आदि जला है, वह उनके बेटे का है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नवरत्न पौडेल ने बताया कि पुलिस घटना की सूक्ष्मता से जांच कर रही है। कत्ल किसने और क्यों किया, इसके बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed