फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The compulsion to wait for the train standing in the scorching sun and heat

Siddharthnagar News: तेज धूप आैर लू में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करने की मजबूरी

Sun, 27 Apr 2025 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The compulsion to wait for the train standing in the scorching sun and heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सुविधाओं के अभाव में भीषण गर्मी व लू में खुले स्थान पर बैठकर यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उन्हें तेज धूप पछुआ का सामना करना पड़ रहा है, जिससे यात्री परेशान हो रहे हैं।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर-एक पर यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया है, लेकिन तेज धूप व पछुआ चलने से उसमें भी राहत नहीं मिल रही है। वहीं स्टेशन पर खड़े होकर यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। तेज धूप में कुर्सियां भी जल रही हैं।
विज्ञापन

बढ़ती तपिश में सबसे अधिक परेशानी प्लेटफॉम नंबर-दो पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को हो रही है। शनिवार को ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री जीवन, सूरज व मदन ने बताया कि इस भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ती तपिश में लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं, लेकिन वहीं गर्म हवाएं लोगों को झुलसने पर मजबूर कर रही है। स्टेशन पर कार्य होने से परेशानी बढ़ गई है। दूर से आने वाले यात्रियों को स्टेशन पर ही बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है।

ऐसे में गर्म हवाओं का झोंका हर किसी को आग के गोले का एहसास कराता है। छाजन होने के बाद भी सभी कुर्सियां तपती रहती हैं, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफाॅर्म नंबर-एक पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री गणेश, सहाबुद्दीन ने बताया कि पंखे की हवा का भी कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed