फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The complainant disappointed with the slow pace of disposal of cases

मामलों के निस्तारण की सुस्त रफ्तार से फरियादी निराश

Sat, 17 Jul 2021 09:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
The complainant disappointed with the slow pace of disposal of cases
मामलों के निस्तारण की सुस्त रफ्तार से फरियादी निराश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में 68 लोगों ने फरियाद की, पर इस मौके पर सिर्फ दो मामलों का ही निस्तारण हो सका। मामलों का निस्तारण न होने से कई फरियादी निराश होकर लौटे। बांसी में सुनवाई करते हुए डीएम दीपक मीणा ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। देरी होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों से डीएम दीपक मीणा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, असहायों को उचित एवं त्वरित न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को पर्ची दी जाए तथा शिकायत का निस्तारण करने के बाद उससे फोन पर निस्तारित की गई शिकायत के संबध में जानकारी प्राप्त करें। इस मौके पर 16 प्रार्थना पत्रों में राजस्व विभाग से संबंधित 10, पुलिस विभाग से पांच, पूर्ति विभाग से एक प्रार्थनापत्र शामिल रहा।
विज्ञापन

इसमें मौके पर दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एएसपी सुरेश चंद्र रावत, एसडीएम जग प्रवेश, अतिरिक्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ओजस्वी राज, डीडीओ शेषमणि सिंह, डीआईओएस अवधेश नारायण मौर्य, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, जिला दिव्यांग अधिकारी एजाजुल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, सीडीओ पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 22 माले आए। इनमें मौके पर किसी का निस्तारण नहीं हुआ। सीडीओ पुलकित गर्ग ने कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया जाए।
इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील परिसर में एडीएम सीताराम गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आए पांच मामलों में एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। नौगढ़ तहसील में एसडीएम विकास कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 10 मामले आए। इनमें मौके पर राजस्व के एक मामले का निस्तारण किया गया। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम शिवमूर्ति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 15 लोगों ने फरियाद की। मौके पर किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर भारती, सीओ प्रदीप कुमार यादव, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय, बीईओ अभिमन्यु आदि मौजूद रहे।

भूमि विवाद के मामले अधिक आए
कई माह बाद तहसीलों में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद के मामले ही अधिक संख्या में आए। बांसी में आए 16 मामलों में 10 राजस्व के थे, डुमरियागंज में आए 22 मामलों में 21 राजस्व से संबंधित थे। वहीं शोहरतगढ़ के 15 मामलों में नौ मामले राजस्व के और नौगढ़ मे आए 10 मामलों में चार राजस्व से संबंधित मामले शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed