{"_id":"6591cf4aa65452a8650c5bbd","slug":"the-city-echoed-with-the-chants-of-jai-shri-ram-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10689-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा शहर
Mon, 01 Jan 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
शहर में विश्व हिंदु परिषद द्वारा निकाला गया मनमोहक झाांकी
सिद्धार्थनगर। श्रीराम मंदिर, प्राण प्रतिष्ठा महा जनसंपर्क अभियान के तहत आरएसएस की ओर से शहर में रविवार को अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर-घर पूजित अक्षत पहुंचाने की योजना के तहत निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र जयश्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
गाजे-बाजे के साथ रघुवर प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय से यात्रा का शुभारंभ विभाग संघचालक रामचंद्र मुंशी व विभाग प्रचारक दीनानाथ ने भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा सिद्धार्थ चौक होते हुए हाइडिल तिराहा तक गई और वहां से लौटकर नौगढ़ ब्लॉक परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान विभाग प्रचारक दीनानाथ, सांसद जगदंबिका पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद माधव, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, नगर संचालक अखिलेश नारायण श्रीवास्तव, मुरलीधर अग्रहरि, जिला प्रचारक वीरेंद्र, जिला कार्यवाह अविनाश जायसवाल, नंदलाल रस्तोगी, मनोज शर्मा, सौरभ त्रिपाठी, धनंजय रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
बांसी। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के लिए रविवार को नगर में स्थिति तिलक इंटर कॉलेज में पूजित अक्षत कलश वितरण का आयोजन किया गया। जिला कार्यवाह मोहित व विहिप के जिलाध्यक्ष प्रत्यूष अमर ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। 12:38 बजे वाहिनी के पीछे सांसद जगदंबिका पाल सहित काफी संख्या में नर-नारियों और बच्चों ने नगर भ्रमण किया। कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचारक सुरजीत, जिला प्रचारक अजीत, विष्णु जायसवाल, नागानंद राम दास, महंत हनुमान दास, आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, विहिप के जिला सहमंत्री धर्मेंद्र, बजरंग दल से यशवंत मौर्य आदि मौजूद रहे।