{"_id":"6a2f13a4517756ef2c0a7af1","slug":"the-chairman-inspected-the-cc-road-under-construction-in-urmila-nagar-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-159757-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चेयरमैन ने उर्मिला नगर में निर्माणाधीन सीसी सड़क का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चेयरमैन ने उर्मिला नगर में निर्माणाधीन सीसी सड़क का किया निरीक्षण
Mon, 15 Jun 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
भारतभारी। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 उर्मिला नगर (मनोहरपुर) में रविवार को चेयरमैन चंदू चौधरी ने निर्माणाधीन सीसी सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति, सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुपालन का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ तय समय सीमा में पूरा होना चाहिए।
चेयरमैन ने निर्माण स्थल पर उपयोग की जा रही सामग्री की भी जांच की और स्पष्ट निर्देश दिए कि गिट्टी, सीमेंट और बालू पूरी तरह निर्धारित मानकों के अनुरूप ही इस्तेमाल की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता या घटिया सामग्री का उपयोग पाया गया तो जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बनने से आवागमन सुगम होगा और बरसात के दौरान होने वाले जलभराव तथा कीचड़ की समस्या से लोगों को स्थायी राहत मिलेगी।