फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The chair slipped while he was pretending to hang himself; the police broke down the door and saved the young man's life.

Siddharthnagar News: फंदा लगाने का नाटक करने में फिसली कुर्सी पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक की बचाई जान

Tue, 10 Feb 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 10 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The chair slipped while he was pretending to hang himself; the police broke down the door and saved the young man's life.
तुलसियापुर। पत्नी के मायके चले जाने पर मां को डराने के लिए आत्महत्या करने का नाटक करना मुंबई से लौटे विजय कुमार (32) को भारी पड़ गया। फंदा से लटकने के बाद कुर्सी फिसल जाने से उसकी जान पर बन आई।
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदा काटकर नीचे उतारा। चिल्हिया थाना क्षेत्र के पल्टादेवी चौकी के तहत बजहा ग्राम पंचायत के सेमरा टोले में हुए इस मामले की गांव में चर्चा है। लोग पुलिस की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चिल्हिया थाना क्षेत्र के पल्टादेवी चौकी के तहत बजहा ग्राम पंचायत के सेमरा टोले के रहने वाले विजय कुमार आठ फरवरी को मुंबई से घर लौटा था। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। घर आने पर पत्नी के मायके जाने की बात सुनकर वह नशे की हालत में बवाल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मौजूद उसकी मां ने नाराज होकर उसे खाना नहीं दिया। इसके बाद मां को डराने के लिए उसने आत्महत्या का नाटक किया और कमरे का दरवाजा बंद कर कुंडी में साड़ी से फंदा बनाकर लटकने का नाटक किया। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो पल्टादेवी चौकी के चौकी प्रभारी को फोन पर सूचना दी।

चौकी प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जब वह पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे तो दीवार के झरोखे से उसे लटके हुए देखा तो उसे मरा हुआ जानकर फॉरेंसिक यूनिट को भी फोन कर दिया। अभी फॉरेंसिक यूनिट नहीं पहुंची थी कि इस बीच विजय कुमार के पैरों के नीचे लगी कुर्सी छिटक गई और वह साड़ी के फंदे से लटक गया।
गले पर जोर पड़ने से वह चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर तुरंत ही पुलिसकर्मियों के साथ दरवाजा तोड़ा गया और गले में लगे फंदे को काटकर उसकी जान बचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed