फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The central team will inspect the quality of the Beldor-Deoria road.

Siddharthnagar News: केंद्रीय टीम करेगी बेलडॉड़-देवरिया मार्ग के गुणवत्ता की जांच

Sat, 14 Mar 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The central team will inspect the quality of the Beldor-Deoria road.
बरहज। बेलडॉड़-देवरिया मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनातंर्गत करीब 15 करोड़ की लागत से बनी है। यह एक वर्ष के भीतर ही टूटने लगी है। जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर शनिवार को केंद्रीय टीम सड़क निर्माण के गुणवत्ता की जांच करने आ रही है।
विज्ञापन

बेलडॉड़-देवरिया मार्ग करीब 23 किलोमीटर लंबा है। जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाली इस सड़क से 50 से अधिक गांवों के लोगों की आवाजाही होती है। जून 2023 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 15 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया। जिसे 2024 मे पूर्ण करा लिया गया। लोगों के अनुसार, सड़क बनकर तैयार होने के कुछ माह बाद से ही टूटने लगी। जिससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। पैचिंग कार्य कराया गया। लेकिन सड़क के टूटने के कारण लोग इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे। लोगों की शिकायत पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के अलावा क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने शासन से शिकायत दर्ज कराई थी। जनप्रतिनिधियों के शिकायत पर केंद्रीय टीम सड़क के गुणवत्ता की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed