फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The bride reached the mandap but the groom refused when called

Siddharthnagar News: मंडप में पहुंची दुल्हन, बुलाने पर दूल्हे ने कर दिया इन्कार

Sat, 08 Mar 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Mar 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The bride reached the mandap but the groom refused when called
सिद्धार्थनगर। सात फेरे लेने के लिए तैयारी करके मंडप पर पहुंची युवती उस वक्त निराश हो गईए जब कई बार काॅल करने के बाद दूल्हे ने जवाब दिया कि वह शादी में नहीं आ सकता है। इसके बाद परिवार हतास और निराश हो गया।
विज्ञापन

लड़की जिले के उसका क्षेत्र के एक गांव निवासी है। जबकि, लड़का संतकबीरनगर जिले के एक गांव का रहने वाला है। लड़की और उसकी मां ने सामूहिक रूप से कहा कि अगर वह शादी के लिए तैयार भी होता है तो शादी नहीं करेगी।
विज्ञापन

दरअसल बीएस ग्राउंड में शनिवार को मुख्यमंत्री विवाह का आयोजन था। प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 165 जोड़े की शादी होनी थी। वर और वधु दोनों वार्ता करके एक समय पर शादी समारोह में पहुंचाना था। उसका क्षेत्र के एक लड़की की शादी संतकबीरनगर जनपद के मेंहदावल थाना क्षेत्र में होना था। शादी का कार्यक्रम शुरु होने के बाद जब कुछ देर तक वर पक्ष नहीं पहुंचा तो लड़की के परिवार वाले और लड़की की मां ने कई बार बात करने की कोशिश की। एक बार किसी तरह से फोन रिसीव हुआ तो लड़के ने आने में असमर्थता जताई और फिर बोला शादी करने नहीं आ रहे हैं। यह सुनते ही उसके पांव तले जमीन खिसक गई और पसीना छूटने लगा। मां ने पूछा तो कहा कि लड़का शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद साथ में आए अन्य लोग भी निराश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला प्रशासन तक पहुंच गया। जब लोगों ने वार्ता की तो लड़की और उसकी मां ने कहा कि अब उस घर में शादी ही नहीं करेंगे। क्या पता कब साथ छोड़ दें। लड़की ने कहा कि अगर तैयार भी होते हैं तो हमारी तरफ से हां नहीं हो सकता है। उस लड़के साथ नहीं करेंगे। मंडप पर आने के बाद एक झटके में उसने मना करके मान सम्मान की धज्जी उड़ा दी। शादी का न होना चर्चा का विषय बना रहा है। पीड़ित पक्ष ने यह भी कहा कि वह कोई शिकायत नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed