{"_id":"69d00948a4740f2f8c0248cc","slug":"the-audience-was-delighted-to-hear-the-story-of-the-marriage-of-shri-krishna-and-rukmini-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156002-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा सुनकर श्रोता हुए हर्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा सुनकर श्रोता हुए हर्षित
Sat, 04 Apr 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के जोगी बारी गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार की रात कथावाचक आचार्य प्रशांत भूषण ने श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई। कथा सुन पंडाल में बैठे श्रोता भाव विभोर हो उठे। राजा भीष्म की पुत्री रुक्मिणी का विवाह उसका भाई रुक्मी अपने मित्र शिशुपाल से निश्चित कर दिया पर रुक्मिणी को यह संबंध स्वीकार नहीं था, वह श्री कृष्ण से विवाह करना चाहती थी। रुक्मिणी ने एक ब्राह्मण के द्वारा श्रीकृष्ण को प्रेम पत्र भेजा। पत्र पढ़कर श्रीकृष्ण रथ पर आरूढ़ होकर गिरजा मां के मंदिर में आए और रुक्मिणी का हरण कर द्वारिका लेकर चले गए।
विज्ञापन