{"_id":"68c8550abdcc81e8ba08e981","slug":"the-accused-sent-rs-20000-to-the-account-of-the-inspector-who-was-investigating-the-scam-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144735-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घोटाले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर के खाते में आरोपी ने भेजे 20 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घोटाले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर के खाते में आरोपी ने भेजे 20 हजार
Mon, 15 Sep 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में धान खरीद घोटाले की जांच कर रहे एसआईटी के इंस्पेक्टर ने एक आरोपी पर खाते में 20 हजार रुपये रिश्वत भेजने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धारा में केस दर्ज करवाया है।
आरोपी पर पहले ही पीएसीएफ के प्रबंधक ने सरकारी धन का गबन करने और धमकी देने के मामले में केस दर्ज कराया था। अब यह दूसरा मुकदमा दर्ज हुआ है। इनके अलावा पत्नी और साले पर भी परिवहन भाड़ा में गबन के मामले में केस दर्ज हो चुका है।
जिले में 16 करोड़ रुपये से अधिक के धान खरीद घोटाले की जांच चल रही है। इसमें पीएसीएफ के तत्कालीन प्रबंधक सहित 37 क्रय केंद्र प्रभारी, परिवहन ठेकेदार, सहायक गणक सहित अन्य जांच के दायरे में आए थे। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। इसमें अब तक कई क्रय केंद्र प्रभारी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
इसी मामले में परिवहन ठेकेदार के रूप में राकेश दत्त त्रिपाठी की पत्नी का नाम सामने आया था। इसमें खाते में बड़ी राशि जाने के मामले में एसआईटी ने केस दर्ज करवाया था।
जिसकी जांच पूरी हो चुकी है। इसके अलावा पीसीएफ के प्रबंधक ने सरकारी धन का गबन करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए सदर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करवाया था।
इसमें राकेश त्रिपाठी के अलावा उनके साले दुर्गेश पर केस दर्ज हुआ था। अब एक नया मोड आ गया है। दो दिन पहले एसआईटी के इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने सदर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी राकेश त्रिपाठी मोबाइल फोन पर ऑनलाइन माध्यम से 20 हजार रुपये भेज दिया। जैसे मैसेज आया उन्होंने रुपये लौटा दिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि जांच प्रभावित करने और दबाव बनाने व फंसाने की नियत से एक जांच अधिकारी को रिश्वत देने की कोशिश की गई। उनकी तहरीर पर सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में दर्ज कराया मुकदमा दर्ज कराया है।
इस संबंध में शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि इंस्पेक्टर की तहरीर पर आरोपी राकेश दत्त त्रिपाठी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के मामले में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।