{"_id":"6a48186b47561225cf0cc660","slug":"tet-two-female-candidates-fainted-during-the-exam-chaos-ensued-siddharthnagar-news-c-206-1-go11002-180484-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी : परीक्षा के दौरान दो छात्राएं बेहोश, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी : परीक्षा के दौरान दो छात्राएं बेहोश, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
शिव जपत सिंह कॉलेज भिटौली का मामला
दूसरी पाली में बिगड़ी स्थिति, एक छात्रा रेफर
महराजगंज। तल्ख मौसम में टीईटी परीक्षा देने पहुंची दो छात्राएं शुक्रवार को परीक्षा केंद्र पर बेहोश हो गईं। इसके कारण केंद्र पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि तैनात मेडिकल टीम ने तत्काल प्राथमिक उपचार कर एक को स्थिति गंभीर होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया। कॉलेज प्रशासन ने ओएमआर शीट जमा कराकर अभिभावकों से लिखित प्रार्थना पत्र लेकर छात्राओं को लेकर जाने की अनुमति अभिभावकों को दे दी।
जानकारी के अनुसार, केंद्र कोड (4804) शिव जपत सिंह जनता इंटर कॉलेज, भिटौली में दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद दोपहर 2:10 बजे कक्ष संख्या दो में परीक्षा दे रही बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के निकट की रहने वाली अमृता सिंह बैठे-बैठे चक्कर आने से बेहोश हो गई। परीक्षा देने वाले अन्य अभ्यर्थियों व कक्ष निरीक्षकों ने उसे कुर्सी पर बिठाया और ठंडा पानी पिलाकर चेहरे पर पानी के छीटे मारकर स्थिति सामान्य की।
केंद्र पर मौजूद इमरजेंसी चिकित्सकों की टीम ने जांच किया तो बीपी बढ़ा मिला। छात्रा ने साथ आए अभिभावक को केंद्र प्रभारी के जरिये फोन कराया और अपना ओएमआर कक्ष निरीक्षक को सौंपकर केंद्र से चली गई।
विज्ञापन
दूसरा मामला भी इसी केंद्र पर शाम तीन बजे का है। आकृति कुमारी नाम की एक छात्रा जो गोरखपुर पादरी बाजार गोरखपुर से आई थी। वह शीट पर बैठे-बैठे ही बहोश हो गई। आसपास बैठे अभ्यर्थियों ने उसे संभाला। मेडिकल टीम ने प्राथमिकी उपचार किया लेकिन लगातार कांपने के कारण उसके अभिभावकों को फोन कर मौके पर बुलाया गया और गोरखपुर ले जाने को कहा गया। इस छात्रा से भी प्रार्थना पत्र व ओएमआर शीट जमा कराने के बाद उसे जाने दिया गया।
केंद्र अध्यक्ष व स्कूल प्रधानाचार्य व्यास मुनि सिंह ने बताया कि दोनों छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ी गई। दोनों के अभिभावकों को बुलाकर प्रार्थना पत्र लिया गया कि वह केंद्र से अपनी मर्जी से ले जा रहे हैं और इसकी कहीं शिकायत नहीं करेंगे। सीएचसी अधीक्षक परतावल डॉ. अमित कुमार ने बताया कि उक्त कॉलेज पर मेडिकल टीम तैनात थी। दो छात्राओं की तबीयत गर्मी की वजह से बिगड़ी थी। टीम ने बताया कि दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।
वर्जन
कॉलेज में तैनात मेडिकल टीम से गर्मी व डिहाइड्रेशन के कारण शिव जपत सिंह कॉलेज में दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की रिपोर्ट मिली है। प्रार्थना पत्र लेकर छात्राओं को अभिभावकों को सौंप दिया गया।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस व उप नोडल, शिक्षक पात्रता परीक्षा, महराजगंज।