{"_id":"6a400d2816d37957ab0e731c","slug":"tet-to-be-held-at-nine-centers-over-three-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160425-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नौ केंद्रों पर तीन दिन होगा टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नौ केंद्रों पर तीन दिन होगा टीईटी
Sun, 28 Jun 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में तीन दिन होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। सीसीटीवी कैमरे से लैस कुल नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 3184 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा दो, तीन और चार जुलाई को होगी। परीक्षा में स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगी है जो परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने का काम करेंगे।
विभाग के से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए कुल नौ केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई, राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी, मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेइया, रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी, जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज नौगढ़, तिलक इंटर कॉलेज बांसी, बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर, शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ शामिल हैं।