{"_id":"6872a057adb5125a9d056778","slug":"tension-demands-action-over-posts-of-racist-comments-on-social-media-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-141037-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी की पोस्ट से तनाव, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी की पोस्ट से तनाव, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरूआ। बढ़नी क्षेत्र में एक व्यक्ति के सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। इसमें एक वर्ग को लेकर अपमानजनक भाषा लिखकर पोस्ट किया है।
इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजरों ने ट्रोल कर अगल-अलग टिप्पणी की है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
पोस्ट पर स्थानीय युवाओं ने आपत्ति जताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। कई सामाजिक संगठनों ने भी इस टिप्पणी को समाज में जातीय विद्वेष फैलाने वाला करार दिया है। समाजसेवी विनय अग्रहरि ने कहा कि किसी धर्म-जाति को अभद्र भाषा में प्रयोग करना गलत है। सागर गुप्ता ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जाति और धर्म के बारे में गलत पोस्ट करेगा तो उसके खिलाफ जांच कर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
श्याम देव यादव ने कहा कि सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्व द्वारा की गई पोस्ट निंदनीय है। निश्चित रूप से प्रशासनिक कार्रवाई की जाए।
इस तरह की पोस्ट बीते दिनों एक समुदाय पर एक युवक ने भी सोशल मीडिया में की थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।: