फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   temperature 1 digree down

Siddharthnagar News: एक डिग्री घटा अधिकतम तापमान... फिर भी उमस बरकरार

Sat, 15 Jun 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 15 Jun 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
temperature 1 digree down
फोटो-
विज्ञापन

42 डिग्री रहा पारा, गर्मी से अभी कोई राहत के आसार, 17 के बाद बदलेगा मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दिन निकलते ही धूप के तेवर तीखे हो जा रहे हैं। मानो शरीर झुलस रही हो। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी यही हाल रहा। हालांकि, शुक्रवार को तापमान एक डिग्री गिरकर 42 डिग्री पर पहुंच गया। बावजूद इसके गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। गर्मी और लू से लोग बेचैन नजर आए।
जून का दूसरा सप्ताह समाप्त होने को है, लेकिन भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम की तल्खी को देखते हुए लोग बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, मगर चिलचिलाती धूप और लू का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार काे दिन निकलने के साथ ही तेज धूप निकली। दिन बढ़ने के साथ सूरज के तेवर और तीखे होते चले गए। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर रखा। गर्मी के चलते हर दिन दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री था, जबकि शुक्रवार को एक डिग्री गिरने के साथ 42.7 पर पहुंच गया। दोपहर से शाम तक धूप के तेवर से लोग परेशान रहे तो शाम को उमस ने लोगों को बेचैन होने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुष्क और गर्म पछुआ हवा तथा तीव्र सौर विकिरणीय ऊष्मन के कारण लू से राहत नहीं मिल रही है। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं उष्ण रात्रि की परिस्थितियां भी परिलक्षित हुईं। 17 जून के बाद आंशिक सुधार होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.7 व न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed