{"_id":"5e9f08618ebc3e904e1cb1bf","slug":"teli-medcin-siddharthnagar-news-gkp348754132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का छज्जा गिरा, युवक की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का छज्जा गिरा, युवक की दबकर मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो, विनय
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान का छज्जा गिरा, युवक की दबकर मौत
तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के खरगौरा गांव घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के खरगौरा गांव में सोमवार देर शाम का मकान का छज्जा गिर जाने से उसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने की बाद मौके पर पहुंच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसीलदार शोहरतगढ़ भी गांव पहुंचे और परिजनों को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
क्षेत्र के खरगौरा गांव निवासी विनय (23) सोमवार देर शाम पड़ोस के ही रहने वाले दिनेश साहनी के घर के सामने खड़ा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच उसके मकान के दूसरे मंजिल का छज्जा भरभराकर गिर गया। इससे वह मलबे के नीचे दब गया। हादसा देख मौके पर पहुंचे लोग जब तक मलबे से बाहर निकालते विनय की मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद शोहरतगढ़ तहसीलदार राजेश अग्रवाल के साथ ही एसओ जोगिया अंजनी राय भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार राजेश अग्रवाल ने परिजनों को मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। एसओ जोगिया अंजनी राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विनय की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विनय की शादी दो वर्ष पूर्व बिंदू के साथ हुई थी। मृतक के पिता पंजाब में मजदूरी करते हैं लॉकडाउन कारण वहीं फंसे हैं। घर पर पत्नी, मां और बाबा का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत की खबर मिलने के बाद घर पहुंचने वाले लोग भी परिजनों को रोता हुआ देख अपने को रोक नहीं पा रहे थे। परिवार के लोगों को बिलखता देख हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं।