फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tehsildar sent woman injured due to vehicle collision to hospital

Siddharthnagar News: वाहन की ठोकर से महिला घायल तहसीलदार ने पहुंचाया अस्पताल

Sat, 14 Dec 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar sent woman injured due to vehicle collision to hospital
इटवा। इटवा बढ़नी मार्ग पर स्थित संग्रामपुर तिराहे पर एक वाहन की टक्कर से 60 वर्षीय महिला घायल हो गई। थाना दिवस से लौट रहे तहसीलदार इटवा ने उसे सीएचसी इटवा पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। इटवा थाने के संग्रामपुर निवासिनी महिला चिनका देबी पत्नी जग्गन अपनी पुत्री के साथ शनिवार दोपहर संग्रामपुर बाजार से तीन बजे अपने घर लौट रही थी। अभी वह चौराहे पर पहुंची थी कि बढ़नी की तरफ से आ रही एक ट्रेलर ने ठोकर मार दिया। ग्रामीणों ने ट्रेलर का दो किमी पीछा कर पकड़कर खड़ा करवा दिया। वहीं, कठेला समय माता थाने से लौट रहे तहसीलदार इटवा देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने रोड पर घायल पड़ी महिला को देखकर अपने वाहन में बिठाकर सीएचसी इटवा ले आए। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में कोई जानकारी नहीं है। संवादब
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed