फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenager killed, four injured in bike collision

बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत, चार घायल

Fri, 26 Aug 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed, four injured in bike collision
बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत, चार घायल
विज्ञापन

ढेबरुआ/तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के जमधरा गांव के पास बुधवार शाम दो मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई। हादसे में किशोर की जान चली गई, जबकि चार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
क्षेत्र के ढेकहरी बुजुर्ग निवासी रवि (16) पुत्र स्नेही, संदीप (17), चचेरे भाई थे। वे चार वर्षीय छोटे भाई शुभम का आधार कार्ड बनवाने के लिए बुधवार शाम जा रहे थे। अभी जमधरा गांव के पास पहुंचे थे कि ढेबरुआ की ओर से आ रहे महफूज आलम निवासी जियाभारी की बाइक से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, संदीप और शुभम को चोट आई थी।
विज्ञापन

दूसरी बाइक सवार महफूज आलम और उसके साथ एक युवक भी जख्मी हो गया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया, जहां संदीप और शुभम को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। जबकि, दो अन्य की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल न जाकर एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में ढेबरुआ थाना प्रभारी हरिओम कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed