{"_id":"67268e159d6011ead3068144","slug":"teenager-dies-due-to-electric-shock-in-school-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-126643-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्कूल में करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्कूल में करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
Sun, 03 Nov 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
गोल्हौरा। थानाक्षेत्र के ग्राम सेखुई स्थित गोल्डेन ओक इंटरनेशनल एकेडमी में टहलते पहुंचे 10 वर्षीय बालक की बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार दोपहर तीन बजे हुई घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोल्हौरा थानाक्षेत्र के कोल्हुई खुर्द निवासी शिवांक (10) पुत्र स्वर्गीय विश्राम घर से टहलने निकला था, जो ग्राम सेखुई में स्थित गोल्डेन ओक इंटरनेशनल एकेडमी के अंदर पहुंच गया। वह मुख्य गेट के अंदर स्कूल परिसर में गिरे बिजली तार की चपेट आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
स्कूल की छुट्टी होने के चलते वहां कोई मौजूद नहीं था। खेत गई किसी महिला ने उसे देखा तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। लोगों के अनुसार स्कूल का मुख्य गेट बंद था। गेट बंद होने के बावजूद वह अंदर कैसे पहुंच गया, लोगों में इसको लेकर चर्चा हो रही थी। इस मामले में विद्यालय के संचालक इं. रमाकांत पांडेय ने बताया कि वह जिले से बाहर हैं और विद्यालय में हुए हादसे के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। गोल्हौरा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि निजी विद्यालय में बिजली से बालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के अनुसार जांच की जाएगी।