फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenager commits suicide by hanging herself from the fan

Siddharthnagar News: पंखे से लटक कर किशोरी ने दी जान

Sun, 21 Jul 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 Jul 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide by hanging herself from the fan
बांसी कोतवाली क्षेत्र के मिठवल चौराहे का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पथरा। बांसी कोतवाली के मिठवल चौराहे पर शनिवार सुबह छत की कुंडे से लटका हुआ किशोरी का शव मिला। कुछ दूरी पर सुसाइड नोट मिला, जिसमें जीवन से तंग आकर खुदकुशी की बात लिखी थी। लड़की के पिता की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बांसी कोतवाली के सकतपुर निवासी शांति भूषण धर दिवेदी मिठवल चौराहे पर मकान बनवाकर रहते हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे उनकी 17 वर्षीय पुत्री खुशी खाना खाने के बाद घर के दूसरे मंजिल पर चली गई। रात्रि 9 बजे परिजन खाना खाने के लिए दरवाजे से आवाज लगाई जब कोई उत्तर नहीं मिला तो परिजनों को लगा कि सो रही होगी। इसलिए परिवार के बाकी सदस्य खाना खाकर सो गए, शनिवार सुबह जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से देखा तो खुशी फंदे से झूल रही थी।
विज्ञापन

यह देख परिवार में हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना मृतका के पिता ने डायल-112 पर दी। बांसी कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed