फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teenager caught at the border and handed over to Nepal Police

Siddharthnagar News: किशोरी को बाॅर्डर पर पकड़ा नेपाल पुलिस को सौंपा

Mon, 20 Jan 2025 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Teenager caught at the border and handed over to Nepal Police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने सोमवार को एक नाबालिग लड़की को एक आरोपी के साथ पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पता चला कि वह नेपाल की है। इसके बाद नेपाल के थाना कालिदाह जिला कपिलवस्तु के सुपुर्द कर दिया है।
एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि नेपाल से एक लड़का एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भारत ले जाने की फिराक में है। सूचना पाकर चेक पोस्ट ककरहवा पर तैनात जवान आने- जाने वालों से पूछताछ करने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति लड़की के साथ नेपाल से भारत की तरफ आता दिखाई दिया। लड़की देखने में नाबालिग प्रतीत हो रही थी।
विज्ञापन

संदेह के आधार पर चेकपोस्ट पर तैनात ड्यूटी दल ने दोनों को रोककर पूछताछ की। उनके द्वारा संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। मामला संदेहात्मक प्रतीत होने के कारण चेकपोस्ट कमांडर द्वारा समवाय प्रभारी से बातचीत की। लड़के ने अपना नाम सफिक पठान निवासी ठकुरापुर, पोस्ट- गेंदहवा वार्ड नंबर सात जिला- रुपन्देही, नेपाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि वह उक्त लड़की से वह प्यार करता है, और शादी के लिए उसे वह अपने रिश्तेदार के घर भारत जा रहा है। चूंकि लड़की नाबालिग थी और परिजनों की सहमति के बगैर लड़के के साथ भारत जा रही थी। लड़की के परिवार वालों से संपर्क किया गया, उनके परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद नेपाल के थाना कालिदाह, जिला कपिलवस्तु, नेपाल के सुपुर्द किया गया।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed