फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Team reached Kakarhwa to remove encroachment...women came forward

Siddharthnagar News: कब्जा हटाने के लिए ककरहवा पहुंची टीम... महिलाएं आईं आगे

Wed, 11 Sep 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Sep 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Team reached Kakarhwa to remove encroachment...women came forward
ककरहवा के साप्ताहिक बाजार में अवैध निर्माण की शिकायत पर कार्रवाई को पहुंची थी राजस्व टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा कस्बा के साप्ताहिक बाजार में अवैध निर्माण की शिकायत पर मकान ध्वस्तीकरण के लिए पहुंची राजस्व की टीम को लिखित आदेश न होने से लौटना पड़ा। ध्वस्तीकरण के लिए बुलडोजर लेकर पहुंची राजस्व टीम ने अतिक्रमणकारियों को जल्द अवैध निर्माण खाली करने का आदेश दिया।

ककरहवा कस्बा निवासी भवानी वर्मा व अन्य ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देते हुए साप्ताहिक बाजार में आबादी की जमीन पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर मकान निर्माण करवाने का आरोप लगाया था। जांच में बना मकान अवैध निकला। जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को सदर तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव राजस्व टीम के साथ अवैध निर्माण का ध्वस्तीकरण करने बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गए। मकान स्वामी मौके पर मौजूद नहीं थे। घर में मौजूद महिलाओं ने ध्वस्तीकरण का लिखित आदेश मांगा। टीम मौके पर कोई भी लिखित आदेश नहीं दिखा सकी। जिसके कारण टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने घर खाली करने से मना कर दिया तथा विरोध करने लगी। राजस्व टीम ने मौके पर सरकारी नाली के ऊपर किये गये अतिक्रमण को हटा कर वापस लौटना पड़ा। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश से राजस्व टीम अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी। अतिक्रमणकारियों को जल्द से जल्द मकान खाली करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed