{"_id":"6213c6efc5616358cf10544b","slug":"teachers-will-motivate-voters-to-cast-their-votes-siddharthnagar-news-gkp4277031103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे शिक्षक
शोहरतगढ़। ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में सोमवार को शिक्षकों ने मतदाता जागरुकता की शपथ ली। तीन मार्च के दिन मतदाताओं को सभी काम छोड़कर, अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने के लिए प्रेरित करने और स्वयं मतदान करने का संकल्प लिया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु के साथ शिक्षकों ने निष्पक्ष ढंग से वोट डालने और अन्य सभी मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने के लिए प्रेरित करने का शपथ लिया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत शिक्षकों ने अपने हाथों में पहले मतदान, फिर जलपान, लोकतंत्र का तब सम्मान, शत-प्रतिशत जब हो मतदान आदि, स्लोगन लिखी तख्तियां ली थीं। शिक्षकों ने संकल्प लिया कि गांवों में बने बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने के लिए मतदाताओं, नागरिकों को जागरूक करेंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता को अपने मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। सभी शिक्षक अपने विद्यालय क्षेत्र के गांव में मतदाताओं को वोट डालने के लिए अवश्य जागरूक करें। इस दौरान एकेडमिक रिसोर्स पर्सन मुस्तन शेरुल्लाह, कल्पना, प्रमोद चौधरी, राजू धर द्विवेदी, प्रभु दयाल, पवन कुमार, धीरेंद्र, राहुल, शशि कपूर गौतम, पल्लवी सिंह, मीनू, प्रिया सिंह, बीना, महेंद्र यादव, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।