फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teachers should provide quality education to students: Dr. Omprakash

छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें शिक्षक : डॉ. ओमप्रकाश

Fri, 26 Jul 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers should provide quality education to students: Dr. Omprakash
जनता आदर्श इंटर कॉलेज गौरा में छात्रों की कम उपस्थिति पर जताई नाराज
विज्ञापन


सहायक सयुंक्त शिक्षा निदेशक ने डुमरियागंज क्षेत्र के 8 विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था का जाना हाल

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। सहायक सयुंक्त शिक्षा निदेशक जेडी डॉ. ओमप्रकाश मिश्र ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही व्यवस्था में सुधार करने का शिक्षकों को निर्देश किया। कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षक का काम है।

बृहस्पतिवार को वे डुमरियागंज क्षेत्र के हल्लौर स्थित मॉडर्न हायर सेकंडरी स्कूल, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज कादिराबाद, ललिता इंटर कॉलेज चौखड़ा, रूद्र पाल इंटर कॉलेज लटेरा, जनता आदर्श इंटर कॉलेज गौरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज, रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज चकचई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी विद्यालय में पठन पाठन संतोषजनक पाया गया तथा सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य रजनी पांडेय, काजी अहमद फरीद अब्बासी, इंतजार हुसैन, राहिब रिजवी, अहमद मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed