फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teachers boycotted the evaluation work of answer sheet

Siddharthnagar News: उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य का शिक्षकों ने किया बहिष्कार

Sat, 18 Mar 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Teachers boycotted the evaluation work of answer sheet
शोहरतगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करते शिक्षक
बांसी/शोहरतगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार से शुरू होने वाला मूल्यांकन कार्य शिक्षकों के बहिष्कार से ठप रहा। रतनसेन और तिलक इंटर कॉलेज के केंद्र का ताला ही खुलने नहीं दिया। वहीं शोहरतगढ़ शिवपति इंटर कॉलेज गेट बाहर खड़े होकर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन योजना को लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर मूल्यांकन बहिष्कार हुआ है।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा कापियों के मूल्यांकन का शनिवार को शिक्षकों ने दोनों केंद्रों पर बहिष्कार किया। रतन सेन इंटर कॉलेज व तिलक इंटर कॉलेज बांसी मूल्यांकन केंद्रों पर सभी शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया और कोठार के ताले भी नहीं खुलने पाए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर यह आंदोलन चलाया जा रहा है। संघ के अध्यक्ष गुलाब चंद्र मौर्य ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान महामंत्री राम विलास चौधरी, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, सत्येंद्र कुमार, नीलम सिंह, सुषमा त्रिपाठी, युगल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, यूपी बोर्ड की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने से शिक्षक संगठनों ने शनिवार को शिवपति इंटर कॉलेज में बहिष्कार कर दिया है। शिक्षक संगठनों ने शिक्षक की सात सूत्री मांग को लेकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने से बहिष्कार कर दिया है। कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी तब तक यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रखा जाएगा। शनिवार सुबह शोहरतगढ़ के शिवपति इंटर कॉलेज पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के राजकीय शिक्षक संघ, वित्तविहीन शिक्षक व अटेवा पांडेय गुट, ठकुराई के संयुक्त आवाहन पर शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का बहिष्कार कर सात सूत्रीय मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर अवधेश नरायन मौर्य ने कहा कि मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार एक संगठन की ओर से करके विरोध प्रदर्शन किया गया है। लेकिन अन्य शिक्षकों ने कॉपी का मूल्यांकन किया है। तिलक इंटर कॉलेज और रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में 400 से अधिक कॉपी का मूल्यांकन हुआ है। इसी प्रकार शोहरतगढ़ के शिवपति इंटर कॉलेज में भी कुछ कॉपी का मूल्यांकन हुआ है। पूर्ण रूप से मूल्यांकन ठप नहीं हुआ था। आगे भी मूल्यांकन कार्य चलेगा।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed