फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teachers and workers found missing during inspection, salaries stopped

Siddharthnagar News: निरीक्षण में गायब मिले शिक्षक और कर्मी, वेतन रोका

Sat, 27 Apr 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Teachers and workers found missing during inspection, salaries stopped
जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक विद्यालयों में पठन पाठन समेत बच्चों, शिक्षकों, बच्चों की उपस्थिति को लेकर डीआईओएस सोमारू प्रधान ने शुक्रवार को कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजेंद्र भारती इंटर कॉलेज बढ़नीचाफा में बिना सूचना के कई दिन से अनुपस्थित दो शिक्षक और एक लिपिक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। जबकि जीजीआईसी डुमरियागंज में अनुपस्थित प्रिसिंपल और एक लिपिक का वेतन बाधित करने की कार्रवाई की है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजेंद्र भारती इंटर कॉलेज बढऩीचाफा का निरीक्षण किया। यहां बिना किसी सूचना अथवा अवकाश के 18 अप्रैल से शिक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह, 22 अप्रैल से प्रमोद कुमार तिवारी और लिपिक राधेश्याम 12 अप्रैल से अनुपस्थित पाए गए। इन सभी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने की कार्रवाई की है। विद्यालय में बच्चे भी कम मिले। प्रधानाचार्य सीमा ने बताया कि कुछ माह पहले कार्यभार ग्रहण किया हूं। यह सभी बिना सूचना दिए अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज के निरीक्षण में प्रधानाचार्य रजनी पांडेय, लिपिक अन्नपूर्णा अनपुस्थित मिली। इन दोनों का वेतन निरीक्षण तिथि का कटौती करने की कार्रवाई की है। इसके अलावा रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज चकचई, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज कादिराबाद, मार्डन हायर सेकेंड्री हल्लौर, पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पठन पाठन, उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। सफाई ठीक मिला। निरीक्षण के दौरान पीपुल्स इंटर कॉलेज समेत अन्य बूथ बने स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मौके पर मिली खामियों को दूर करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि बढऩीचाफा कॉलेज के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थी। भविष्य में भी औचक निरीक्षण का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed