{"_id":"68505cc01a3edb80bd0c379d","slug":"teachers-and-students-are-learning-the-tricks-of-staying-healthy-through-yoga-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-139460-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: योग से स्वस्थ रहने के गुर सीख रहे शिक्षक-विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: योग से स्वस्थ रहने के गुर सीख रहे शिक्षक-विद्यार्थी
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर में योगा करते शिक्षक व शिक्षिकाएं। स्रोत विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में योग दिवस पर प्रतिदिन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों को स्वस्थ रहने के लिए कई प्रकार के योग कराए जा रहे हैं।
शिक्षक योगाभ्यास भी कर रहे हैं। इस क्रम में सोमवार को भी योग सत्र का आयोजन किया गया। योग सत्र में कई प्रकार के योग करवाने के साथ ही स्वस्थ आहार के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के सामने किया गया।
यह आयोजन कुलसचिव दीनानाथ यादव की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में उदय प्रताप, अभय कुमार, संगीता व योग प्रशिक्षक सत्य प्रकाश ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम व ध्यान की विधियां का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने योग को जीवन में अपनाकर स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा प्राप्त की।
विज्ञापन
योगाभ्यास में शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल आगामी योग दिवस की तैयारी करना रहा, बल्कि योग को जनमानस के दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना भी था। विश्वविद्यालय में आगामी दिनों में भी प्रतिदिन योग अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. यशवंत यादव रहे।े