{"_id":"6701aff70a9c94fbc60e7cd4","slug":"teachers-and-staff-expressed-grief-by-taking-out-a-candle-march-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-125275-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कैंडल मार्च निकालकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कैंडल मार्च निकालकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने जताया शोक
Sun, 06 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 06 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में शिक्षक परिवार की हत्या पर शोहरतगढ़ के तिरंगा तिराहा पर कैंडल जलाकर प्रकट किया शोक-संवेदना
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। तहसील शोहरतगढ़ परिसर से शनिवार की शाम को शिक्षकों व कर्मचारियों ने अमेठी में हुए शिक्षक परिवार की हत्या पर कैंडल मार्च निकाला। मार्च तहसील से चलकर स्टेट बैंक, पुलिस पिकेट चौराहा, श्रीरामजानकी मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए स्टेशन रोड के गड़ाकुल स्थित तिरंगा तिराहा पहुंचा।
शिक्षकों व कर्मचारियों ने कैंडल मार्च के साथ मौन धारण कर शिक्षक परिवार के शोक संवेदना प्रकट किया। शिक्षकों व कर्मचारियों ने शांति पूर्ण तरीके से शोक सभा कर सरकार से शिक्षकों और कर्मचारियों के सुरक्षा की मांग कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान दधीचि कुमार, देवेन्द्र यादव, सच्चिदानंद, पृथ्वी पाल, हरिश्चंद्र, बृजेश, अरुण भारती, अरविंद एडोकेट, अवधराम, संदीप कुमार, सुमित कुमार, सुनील कुमार, दिवाकर कांत, गणेश मिश्रा, अजय गौड़, पप्पू यादव, मुस्तन शेरुल्लाह, संजीव राम, नागेंद्र, सुजीत यादव, अमरेश कुमार, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन