{"_id":"655cee153e4ffdb29a09a68b","slug":"teachers-and-employees-put-consent-letter-in-ballot-box-for-restoration-of-old-pension-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-8532-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक, कर्मचारियों ने सहमत पत्र मत पेटिका में डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक, कर्मचारियों ने सहमत पत्र मत पेटिका में डाला
विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित हुआ संगठन का कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय संयुक्त मंच के आह्वान पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने मंगलवार को पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं राज्य कर्मचारियों ने अपने-अपने ब्लॉक कार्यालय, विकास भवन, कलेक्टे्रट कार्यालय आदि मत पेटिका में सहमति पत्र डाला। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन अतिशीघ्र बहाल कर देना चाहिए, जो शिक्षक कर्मचारियों के हित में है। यदि सरकार मांगें नहीं मानती है तो राष्ट्रीय संगठन पुरानी पेंशन बहाली के लिए अगली रणनीति बनाकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल या जो कुछ भी निर्णय करती है। उसे करने के लिए जनपद के समस्त कर्मचारियों ने अपना सहमति पत्र मत पेटिका में डालकर यह बता दिया है कि अब पुरानी पेंशन बहाली के लिए देशव्यापी आंदोलन भारत बंद या जो कुछ भी रणनीति बनाई जाती है। उसका जनपद के सभी शिक्षक व कर्मचारी पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिला संरक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी, अश्वनी कुमार, अरुण प्रजापति, विजेंद्र मिश्रा आदि शिक्षक कर्मचारियों ने सहमत पत्र द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए मतदान कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लिया।