{"_id":"64690ed3cc8fe6b4d90d4d00","slug":"teacher-suspended-in-dispute-case-in-training-workshop-siddharthnagar-news-c-7-1-175264-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रशिक्षण कार्यशाला में विवाद मामले में शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रशिक्षण कार्यशाला में विवाद मामले में शिक्षक निलंबित
Sat, 20 May 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने खुनियांव ब्लॉक के शिक्षकों व प्रधानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुए विवाद मामले में एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी खुनियांव ओमप्रकाश मिश्र ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटेश्वर नाथ में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनिल कुमार त्रिपाठी के विरुद्ध बीएसए को रिपोर्ट भेजी थी। जिस पर यह कार्रवाई हुई।
खंड शिक्षा अधिकारी खुनियांव ने रिपोर्ट में कहा है कि 18 मई को खुनियांव ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक/एसएमसी अध्यक्ष/ग्राम प्रधान के एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम में शिक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी बिना बुलाए पहुंच गए हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी 17 से 19 मई तक चिकित्सीय अवकाश पर थे। इसके बावजूद पहुंचकर कार्यक्रम को बीच में रोककर गाली-गलौज व हंगामा किया, कार्यक्रम को जबरन बंद कराने लगे तथा खंड शिक्षा अधिकारी खुनियांव के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने शिक्षक पर विभाग की छवि धूमिल करना, अपने पदीय दायित्वों के विरुद्ध आचरण करने के मामले में कठोर कार्रवाई की संस्तुति की थी। बीएसए ने मामले में खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर शिक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी को निलंबित करते हुए उन्हें बढ़नी ब्लॉक के बंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैरिहवा से संबद्ध कर दिया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी खुनियांव को आरोप-पत्र तैयार कर 15 दिन के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
-- -- -- -- -- --
निलंबित शिक्षक का आरोप
प्रशिक्षण कार्यशाला में विवाद मामले में निलंबित शिक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी का आरोप है कि कार्यशाला में पहुंचने पर उनसे अभद्रता की गई। उनका आरोप है कि कार्यशाला के बहाने धन का गबन किया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर उन्हें खुले मीटिंग में देख लेने, बर्खास्त कराने की धमकी दी गई। उन्होंने डीएम को भेजे पत्र में मामले की जांचकर कार्रवाई की मांग की है।