फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Teacher Arrusted

फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Sat, 14 Mar 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Teacher Arrusted
फर्जी दस्तावेज पर नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया के कुइचवर गांव से पुलिस ने पकड़ा
सदर थाने में दर्ज हुआ था शिक्षक के खिलाफ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने वाले शिक्षक को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। वह केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। देवरिया निवासी इस फर्जी शिक्षक को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से पकड़ा गया।

कोतवाल सदर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के कुइचवर गांव निवासी संतोष सिंह के खिलाफ शिक्षा विभाग की ओर से फर्जी दस्तावेज के आधार पर शिक्षक की नौकरी हासिल करने का केस दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था। मामले की जांच में जुटी पुलिस कई बार उसके देवरिया स्थित घर पर गई, लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संतोष को उसके कुइचवर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed