{"_id":"652d823fa8abb9d366060c06","slug":"tanishka-became-1-day-headmater-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-6584-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनीं कक्षा सात की तनिष्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनीं कक्षा सात की तनिष्का
Tue, 17 Oct 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो--
संवाद न्यूज एजंसी
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत कंपोजिट विद्यालय कोहडौरा में सोमवार को कक्षा सात की छात्रा तनिष्का चौधरी को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनाया गया। छात्रा ने स्कूल की बागडोर संभालते ही सुबह प्रार्थना सभा के बाद विद्यालय प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे से कार्य भार ग्रहण किया। इसके बाद शिक्षकों की उपस्थिति देखी।
सभी अध्यापकों से कक्षा वार शिक्षण कार्य करने का आग्रह किया। रसोई घर का जायजा लेते हुए रसोइयों को साफ सफाई से भोजन बनाने का सुझाव दिया। भोजन मानक के अनुसार एवं मेन्यू के अनुसार बनाने के निर्देश दिए। अनुचर अखिलेश विश्वकर्मा को सफाई के निर्देश दिए। कक्षा-दो में एक एक पीरियड पढ़ाया भी। बच्चों को पंक्ति बद्ध करके आयरन की गोली और फल भी वितरित करवाया। एक दिन की प्रधानाध्यापिका ने खुद खड़े होकर मध्याह्न भोजन के पहले एक-एक बच्चे का साबुन से हाथ धुलवाया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे, सहायक अध्यापक रघुनंदन कुमार, शिक्षामित्र अंजली कुमारी, यशोदा नंद, अखिलेश विश्वकर्मा, रसोइया मीरा, कैलाशी, चिनका आदि मौजूद रहे।