फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Take the schemes to the masses'

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Fri, 25 Jun 2021 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
'Take the schemes to the masses'
‘योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं’
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने की भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीशचंद्र द्विवेदी की अगुवाई में शुक्रवार को खुनियांव और इटवा ब्लॉक सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बताईं और उनसे इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। शिक्षामंत्री ने कहा कि आप सभी केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। सरकार निरंतर विकास व गरीबों को विशेष रूप से समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है। आज लोगों की दिक्कतों को देखते हुए हर गांव को मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है। भारी आवागमन को देखते हुए सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। ताकि लोगों को आने जाने में दिक्कत न हो। जो कार्य अवशेष हैं उसको भी पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए ढेर सारा कार्य किया है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए गांवों में जाकर इन उपलब्धियों को बताने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के समय हमारी सरकार द्वारा किए गए बचाव कार्यों को विश्व के देशों व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने सराहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष डीएन त्रिपाठी, अशोक पाठक, राजेंद्र दुबे, शैलेश पाठक, विकास जायसवाल, प्रेमप्रकाश त्रिपाठी, सुधीर पाठक, रामनेवास पाठक, प्रिंस मिश्र, शिवा गौतम, अयस राम, अनूप, राजन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed