{"_id":"64da72ca6829b7cad600e6fd","slug":"take-quick-action-after-checking-the-applications-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-3020-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदनों की जांच कर त्वरित कार्रवाई करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदनों की जांच कर त्वरित कार्रवाई करें : डीएम
Tue, 15 Aug 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में शासी निकाय (डूडा) के कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम संजीव रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के आवेदनों की जांचकर त्वरित कार्रवाई करें।
उन्होंने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती योजना के प्रगति की समीक्षा की। साथ ही वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त नए आवेदन पत्रों के सत्यापन कराने का निर्देश दिया। अपात्र लोगों को अभियान चलाकर चिन्हित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को ऋण की प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय किस्त स्वीकृत करने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम उमाशंकर मौजूद रहे। संवाद