{"_id":"574493b54f1c1bae70691536","slug":"take-a-week-off-encroachment-otherwise-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में हटा लें अतिक्रमण, वरना कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में हटा लें अतिक्रमण, वरना कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ नगर पंचायत कार्यालय में हुई बैठक में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष गुप्ता व सभासद।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में मंगलवार को अधिशासी अधिकारी विकास आनंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष गुप्ता ने कहा कि उपनगर के दसों वार्डों समेत मुख्य मार्ग पर अस्थाई और स्थाई कब्जे से नगर में आने-जाने वाले लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। हिदायत के बाद भी लोग अवैध कब्जा हटा नहीं रहे हैं।
ईओ विकास आनंद ने नगर में स्थाई रूप से अवैध कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। इसके बाद दो जून को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध कब्जा को हटवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उपनगर में छुट्टा पशुओं व आवागमन में जाम की समस्या से हो रही नागरिकों की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसमें विभिन्न वार्डों में नाली, पटरी आदि स्थानों पर अवैध कब्जा से मुक्त कराया जाएगा। साथ ही अतिक्रमणकारियों पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी जिससे कि भविष्य में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कोई न कर सके। इस दौरान एसओ मानवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।