फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   tahsil diwas

एसडीएम ने सीडीपीओ पर कार्रवाई की संस्तुति की

Wed, 08 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर Updated Wed, 08 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। जिले के नौगढ़, डुमरियागंज, शोहरतगढ़ में मंगलवार को आयोजित हुए तहसील दिवस में फरियादियों ने पहुंच कर अपनी समस्याओ के निस्तारण के लिए फरियाद की।
विज्ञापन


नौगढ़ तहसील दिवस में एसडीएम योगानंद पांडेय ने विलंब से  पहुंची सीडीपीओ गायत्री सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति के साथ डीएम को पत्र भेजने की बात बताई।
विज्ञापन


एसडीएम योगानंद ने बताया कि पिछले दो-तीन तहसील दिवसों से सीडीपीओ गायत्री सिंह नहीं आ रही थी। मंगलवार को तहसील दिवस में सीडीपीओ फिर अनुपस्थित रहीं, उनकी जगह मुख्य सेविका पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें मुख्य सेविकास ने फोन करके बुलाया तो वह साढ़े बारह बजे दिन में तहसील दिवस में पहुंची। आगे बताया कि लापरवाही के चलते सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के साथ डीएम को पत्र भेज दिया। यहां कुल 39 मामले आए, जिसमें से 12 मामलों का निस्तारण हुआ।


डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय और एसपी महेंद्र यादव, सीडीओ अखिलेश तिवारी की उपस्थिति में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहें।

जिससे फरियादियों को त्वरित न्याय मिल सके। तहसील दिवस में किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों को न्याय दिलाना ही तहसील दिवस का उद्देश्य है। डीएम ने तहसील दिवस में लंबित मामलों के निस्तारण की जानकारी ली।

एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि 2 राजस्व, 1 समाज कल्याण, 1 स्वास्थ्य विभाग व अन्य 5 मामलों का निस्तारण लंबित है। जिसके बाद डीएम ने संबधित अधिकारियों को जल्द से जल्द लंबित मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया।

 बढनी गांव से आई फरियादी अन्नू ने कहा कि उसके जमीन पर अवैध कब्जा है। ग्राम पंचायत केवटली नानकार के चकमारूफ टोला दलित महिला कलावती, चंद्रावती, मालती, झुल्ला, सरला, सुभावती आदि ने बताया कि कब्रिस्तान में वे अपने पूर्वजों के शवों को कई पुश्तों से दफन करते आ रहे हैं।

गांव के ही रामपाल व विजयपाल कब्रिस्तान के बगल की जमीन पर स्कूल का निर्माण करवाए हैं। जिसके बाद से वे दोनों लोग कब्रिस्तान में लाश दफनाने को लेकर हमेशा अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। त्रिलोकपुर क्षेत्र के कठौतिया किशुन गांव में तालाब पर अवैध निर्माण की शिकायत ग्रामवासियों ने की।

त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के बड़हरा विशुनपुर गांव की एक महिला अपने बेटी के साथ आकर डीएम व एसपी से बेटी के साथ हुई छेडख़ानी के मामले मे मुकदमा न लिखे जाने की शिकायत की। तहसील दिवस में राजस्व के 40, पुलिस 18, विकास 15, समाज कल्याण 1 व अन्य 32 मामले सहित कुल 106 मामले आए।

जिसमें राजस्व के दो व अन्य दो मामलों सहित चार मामलों का निस्तारण मौके पर करा दिया गया। इस दौरान एसडीएम सुरेंद्रनाथ मिश्र, प्रभारी तहसीलदार श्रीष त्रिपाठी, सीओ राजपाल सिंह, कृषि उप निदेषक डॉ. राजीव कुमार, रजिस्टार बृजेश पाठक, बीडीओ चंद्रशेखर प्रसाद, बीएसए अजय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. राजेंद्र कपूर, डॉ. शैलेंद्रमणि ओझा, डॉ. एनके गुप्ता, एसओ गोपालजी यादव, गिरजेश उपाध्याय, आरपी सिंह आदि            मौजूद रहे। 


शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 55 मामलों में मौके पर चार मामलों का निस्तारण कर दिया गया।

इसमें राजस्व के 30, पुलिस 3, विकास 8, समाज कल्याण 1, शिक्षा 2, स्वास्थ्य 1 व अन्य 10 सहित 55 मामलों में चार राजस्व के मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।

हर बार की तरह इस बार भी दूरदराज क्षेत्र से आए फरियादियों को घंटो इंतजार के बाद खाली हाथ अपने गतंव्य को वापस लौटना पड़ा। एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शेष मामलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।


इस दौरान सीओ शंकर प्रसाद गुप्ता, नायब तहसीलदार सुरेंद्र प्रसाद, बीईओ गोपाल मिश्र, बीडीओ भगवान सिंह, एसओ मानवेंद्र प्रताप सिंह, गन्ना विभाग सचिव रवि सिंह, मंडी समिति सचिव रामजी यादव, धनेश्वरी लाल, ओमप्रकाश गिरी, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed