{"_id":"684dbb9a8cd9724ddd07fff6","slug":"table-tennis-varanasi-won-in-singles-category-and-kanpur-won-in-doubles-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-139352-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस : एकल वर्ग में वाराणसी और युगल में कानपुर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस : एकल वर्ग में वाराणसी और युगल में कानपुर ने मारी बाजी
विज्ञापन
टेबल टेनिस के फाइनल प्रतियोगिता में शामिल खिलाडी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन एकल वर्ग व युगल वर्ग की प्रतियोगिता कराई गई। एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में वाराणसी की ही दोनों महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें वाराणसी की सौम्या ने वाराणसी की श्वेता को 3-2 से हराकर गोल्ड पर कब्जा किया। युगल वर्ग में कानपुर की सविज्ञा व वर्णिका ने वाराणसी की सौम्या व श्वेता को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाई।
एकल वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला वाराणसी की सौम्या व लखनऊ की कामाख्या सिंह के बीच खेला गया। इसमें सौम्या ने कामाख्या को 3-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कानपुर की वर्णिका व वाराणसी की श्वेता के बीच खेला गया। इसमें श्वेता ने वर्णिका को 3-0 से हरा कर फाइनल में जगह बना ली।
फाइनल मुकाबला वाराणसी की श्वेता व सौम्या के बीच खेला गया। इसमें सौम्या ने श्वेता को 3-2 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। युगल वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला वाराणसी की सौम्या व श्वेता और अयोध्या की नेहा व अन्नु के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी की सौम्या व श्वेता ने अयोध्या की नेहा व अन्नु को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कानपुर की सविज्ञा व वर्णिका और लखनऊ की कामाख्या व भार्गवी के बीच खेला गया। इसमें कानपुर ने लखनऊ को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले का आयोजन कानपुर की सविज्ञा व वर्णिका और वाराणसी की श्वेता व सौम्या के बीच खेला गया। जिसमें कानपुर ने वाराणसी को हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया।स