फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   suspend

अनियमितता में डिप्टी आरएमओ निलंबित

Fri, 01 Oct 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
suspend
- आजमगढ़ में तैनाती के समय के मामले में हुई कार्रवाई, संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय से किया गया संबद्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में हाल ही में तैनात डिप्टी आरएमओ राजू प्रसाद पटेल को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई खाद्य एवं रसद आयुक्त ने आजमगढ़ जिले में तैनाती के दौरान हुई अनियमितता के मामले में की है।
आजमगढ़ जिले में धान खरीद सत्र 2020-21 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत मिलों के संबद्धीकरण लापरवाही की गई। तत्कालीन डिप्टी आरएमओ राजू प्रसाद पटेल द्वारा की गई लापरवाही एवं अनियमितता के कारण 24 सितंबर 2021 तक क्रय एजेंसियों का 5511.41 मीट्रिक टन चावल रिकवरी नहीं हो सकी है। इसमें खाद्य विभाग की विपणन शाखाओं का भी 602.84 मीट्रिक टन चावल भी शामिल है। धान क्रय नीति के अनुरूप कार्रवाई नहीं किए जाने से मिलों से चावल को केंद्रीय पुल में जमा करने की रफ्तार बेहद धीमी रही। इससे राज्य सरकार एवं क्रय एजेंसियों की मोटी रकम भी रुपये डंप हुई। खाद्य तथा रसद आयुक्त पी गुरूप्रसाद ने मिलों के संबद्धीकरण मामले में नियमानुसार कार्रवाई नहीं करने, पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण में लापरवाही करने के आरोप में डिप्टी आरएमओ को निलंबित कर दिया। मामले में संभागीय खाद्य नियंत्रक लखनऊ को जांच अधिकारी नामित करने के साथ निलंबन अवधि में डिप्टी आरएमओ राजू प्रसाद पटेल को संभागीय खाद्य नियंत्रक लखनऊ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ करते हैं राइस मिलों की संबद्धता
सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीद के बाद क्रय एजेंसियां संबंधित राइस मिलों पर धान भेजती हैं। यहां से कुटाई के बाद भारतीय खाद्य निगम अथवा केंद्र सरकार की अन्य एजेंसियों को भेजा जाता है। जिले में सरकारी धान की कुटाई के लिए मिलों की संबद्धता डिप्टी आरएमओ करते हैं। मिलों की लापरवाही से अगर धान की कुटाई कर चावल केंद्रीय पुल अथवा राज्य पुल में नहीं भेजी जाती, तो इसकी जिम्मेदारी नोडल डिप्टी आरएमओ की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed