{"_id":"60f1ba7c8ebc3ed83c70118b","slug":"supervisor-accused-of-harassment-siddharthnagar-news-gkp4020994160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरवाईजर पर लगाया उत्पीडन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरवाईजर पर लगाया उत्पीडन का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरवाइजर पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
विद्युत संविदा कर्मियों ने एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील अंतर्गत संविदा कर्मचारी मीटर रीडरों ने उत्पीड़न को लेकर शुक्रवार को अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने कार्रवाई की मांग की। 24 से अधिक बिजली मीटर के संविदा कर्मचारी विद्युत सब स्टेशन कार्यालय पर इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत की। लोगों ने सुपरवाइजर रमेश रावत के खिलाफ अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सुपरवाइजर पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्येक कर्मचारी कोरोना काल से लेकर अब तक नियमित कार्य किया है। लेकिन सुपरवाइजर द्वारा बार-बार उत्पीड़न किया जा रहा है और धमकी दी जा रही है कि अगर हमारे कहने के अनुसार तुम लोग नहीं चलोगे तो निकाल कर बाहर कर दिया जाएगा। समस्याओं को लेकर इकट्ठा हुए कर्मचारियों ने कहा कि अगर हम लोगों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न कम नहीं हुआ तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर आकाश कुमार, अजय कुमार, सूर्यप्रकाश पांडेय, प्रमोद कुमार, राजकुमार, ऋषि राज, मनोज कुमार, राजकुमार, धनंजय कुमार, उमेश कुमार, राम सागर आदि मौजूद रहे।