{"_id":"65e21ad4fcb1cd9dd3074cfd","slug":"sunshine-made-one-feel-warm-chances-of-rain-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-113711-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धूप ने कराया गर्मी का अहसास, आज बारिश से आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धूप ने कराया गर्मी का अहसास, आज बारिश से आसार
Fri, 01 Mar 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। चिलचिलाती धूप ने शुक्रवार को गर्मी का अहसास कराया। लेकिन शाम होते ही ठंड ने गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। मौसम में बदलाव का असर शनिवार को देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जिला समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सक्रिय ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। शनिवार और रविवार को तेज हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस बीच बादलों के आवाजाही से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जबकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार यानि चार मार्च तक देखने को मिल सकता है।
अधिकतम तापमान 29 डिग्री से बढ़कर 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री से बढ़कर 14.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम एक बार फिर ठंड हो सकता है।