फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sunshine in the afternoon, melting started in the evening

Siddharthnagar News: दोपहर में हुई धूप, शाम होते ही शुरू हुई गलन

Mon, 16 Jan 2023 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sunshine in the afternoon, melting started in the evening
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर अलाव सेकते मरीज के तीमारदार। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
दोपहर में हुई धूप, शाम होते ही शुरू हुई गलन
विज्ञापन

आसमान साफ होते ही रात में गिरा पारा, दिन के तापमान में हुई डेढ़ डिग्री वृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आसमान होने के कारण सोमवार को मौसम फिर बदल गया। सुबह कोहरा नहीं था, दोपहर में धूप हुई तो लोगों को राहत मिली। लेकिन, शाम होते ही गलन शुरू हो गई। चार डिग्री से अधिक गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन के तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई।
अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप होने के कारण लोगों की दिनचर्या नहीं प्रभावित हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी ठंड कम होने से सुखद अहसास हुआ। हालांकि, उत्तरी पश्चिमी हवा के कारण धूप का असर कम होते ही गलन शुरू हो गई। कई दिन बाद दिन में जो अलाव बुझे थे, उन्हें पुन: जलाने की नौबत आ गई।
विज्ञापन

कई दिन बाद मौसम साफ हुआ तो खेल मैदान व पार्कों में खेलते हए बच्चे नजर आए, जबकि रविवार रात में ठंड का असर था। संयुक्त जिला अस्पताल के मरीज रात में अलाव के सहारे ठंड से बचते नजर आ रहे थे। संयुक्त जिला अस्पताल के डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि ठंड के उतार चढ़ाव के मौसम में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। ठंड में लापरवाही करने वाले लोगों की तबीयत बगड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पूर्वानुमान
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे बाद तक तापमान में गिरावट होगी।

---
25 जगहों पर अलाव की हुई व्यवस्था
भवानीगंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा में पंचायत कार्यालय के बगल सामुदायिक भवन में रैन बसेरा ईओ द्वारा बनवाया गया है। साथ ही साथ नगर पंचायत के 25 प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में हाल ही में ज्वाइन हुए ईओ राजन गुप्ता ने बताया कि ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए हमने सामुदायिक भवन में कोविड गाइड लाइन को देखते हुए 6 महिला व 6 पुरुष के 12 बेड का बसेरा तैयार किया हुआ है जिसमें रजाई, कंबल आदि सभी आवश्यक चीजों को मुहैया किया हुआ है। अलाव के लिए नगर पंचायत के 25 प्रमुख चौराहों पर नि:शुल्क लकड़ी गिरवा कर रोजाना अलाव जलवाए जाने की व्यवस्था की है जिससे स्थानीय लोगों के साथ- साथ राहगीरों को भी इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed