फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Successful testing of rocket launcher creates sensation

Siddharthnagar News: रॉकेट लांचर का किया सफलतापूर्वक परीक्षण सनसनी

Tue, 26 Aug 2025 11:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Successful testing of rocket launcher creates sensation
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के परसोहन घाट का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर / बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के प्रसून घाट में सोमवार देर अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में शैक्षिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए स्पेस दर्शन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक रॉकेट लॉन्च सफलतापूर्वक किया गया। इस रॉकेट के लॉन्च की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा विभाग और पुलिस के लोग हैरत में आ गए। क्या लांच करने वाले स्थानीय बिस्कोहर के युवक बताया जा रहे हैं जो वैज्ञानिक क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं उसी के तहत इनके द्वारा परीक्षण करने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में शैक्षणिक अनुसंधान को बढ़ावा देते हुए सीरीज़ स्पेस के फाउंडर रत्नेश सोनी ने स्पेस दर्शन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक रॉकेट लॉन्च सफलतापूर्वक संपन्न किया।इस लॉन्च का मुख्य उद्देश्य अमेरिका से आयातित ऑल्टीमीटर का परीक्षण करना था। ऑल्टीमीटर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और लगभग 484 फीट (करीब 200 मीटर) की ऊंचाई दर्ज की। इसी ऊंचाई पर पैराशूट भी सफलतापूर्वक खुला और पूरा रॉकेट सुरक्षित रूप से पुनः प्राप्त कर लिया गया। इस शैक्षणिक रॉकेट का कुल भार लगभग 9 किलोग्राम था। इसे पोटैशियम नाइट्रेट और सुक्रोज़ आधारित ठोस प्रणोदक से संचालित किया गया। इस उड़ान में लगभग 1000 ग्राम प्रणोदक का उपयोग किया गया। पूरे प्रोजेक्ट का उद्देश्य केवल शैक्षणिक था और इसका किसी भी प्रकार से रक्षा तकनीक से कोई संबंध नहीं है। टीम ने ISRO एवं IN-SPACe द्वारा निर्धारित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया और यह लॉन्च पूरी तरह सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ। इस उपलब्धि ने यह सिद्ध किया कि भारत में भी शैक्षणिक स्तर पर अंतरिक्ष विज्ञान और रॉकेट तकनीक के क्षेत्र में छात्र और शोधकर्ता वैश्विक स्तर की तकनीक का परीक्षण एवं उपयोग सफलतापूर्वक कर सकते हैं। इस बात की पुष्टि टीम को लीड करने वाले बिस्कोहर निवासी रत्नेश सोनी पुत्र अरविंद सोनी ने दी है वह रक्षा के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed